
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, महिला की हालत नाजुक
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद डंपर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















