
हापुड़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 2 नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 30
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को गढ़ ब्लॉक और सिंभावली के गांव जखेड़ा से दो नए स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आए हैं। इन नए मामलों के मिलते ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
लगातार सामने आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग संक्रमित मरीजों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक मरीज की पुष्टि गढ़ ब्लॉक क्षेत्र से हुई है, जबकि दूसरा मरीज सिंभावली ब्लॉक के गांव जखेड़ा का रहने वाला है।
मामले की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मरीजों के पूरे परिवार की गहन जांच कराई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि परिवार का कोई अन्य सदस्य तो इस संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















