
हापुड़: अज्ञात बाइक ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, दोनों पैरों में फ्रैक्चर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मजीदपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने 7 साल की मासूम बच्ची जुबेरिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बच्ची के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। घटना 29 सितंबर की है। मजीदपुरा त्रिलोकीपुरम की रहने वाली शबनम के मुताबिक, उनकी बेटी जुबेरिया घर के बाहर जा रही थी। तभी मोहल्ले के ही लोगों ने अपनी बाइक से मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद परिजन और आरोपी पक्ष बच्ची को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















