
बाबूगढ़: करंट लगने से 70 वर्षीय किसान की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में बिजली का करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, विजयपाल हूण पुत्र ढपाल सिंह हूण, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी मुजफ्फरा बागड़पुर, थाना बाबूगढ़, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अपने घर से ट्यूबवेल पर गए थे। रात करीब 7:45 बजे उनका पुत्र सचिन, उम्र करीब 35 वर्ष, ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां उसने अपने पिता को बिजली के खंभे से लगी तार/खेंच के संपर्क में पाया। करंट लगने के कारण विजयपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















