
हापुड़:रिश्ता तय होते ही युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, 20 हजार रुपये मांगे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ता तय होने के बाद युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने व्हाट्सऐप पर उसकी फोटो और वीडियो दिखाकर 20 हजार रुपये की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर आरोपी ने फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।
युवती के मुताबिक, करीब तीन साल पहले गोल मार्केट में मोबाइल ठीक कराने के दौरान उसकी बातचीत आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अनिकेत पुत्र वीरेंद्र से शुरू हुई थी। दोनों के बीच करीब तीन साल तक बातचीत होती रही। युवती का कहना है कि करीब छह महीने पहले उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। 7 सितंबर को उसका रिश्ता तय हुआ। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप पर उसकी फोटो और वीडियो दिखाते हुए पर 20 हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। युवती का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद 24 सितंबर को आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसका रिश्ता तुड़वा चुका है और दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















