
आज से बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा फ्यूल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम सख्ती से लागू किया गया है। यानी अगर वाहन का वैध PUC यानी Pollution Under Control Certificate नहीं है, तो पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं मिलेगा। दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की जांच के लिए नंबर प्लेट पहचानने वाली तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि एक अक्टूबर से यह नियम लागू हो चुका है। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। यदि वैद्य सर्टिफिकेट नहीं है तो ईंधन भी नहीं मिलेगा।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996




















