
👁 79 views Views
जैन समाज ने छोटे बच्चो के अन्तिम संस्कार के लिए स्थान निर्धारण की मांग की
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, संरक्षक अनिल जैन, कार्यकारणी सदस्य सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा आर के जैन एडवोकेट ने जिलाधीश महोदया से भेटकर लिखित पत्र सौपकर छोटे बच्चो की मृत्यु उपरांत उनके अंतिम संस्कार हेतु स्थान निर्धारण की मांग की है। जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन ने मुख्य मंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके उत्तर मे नगर पालिका परिषद हापुड का कथन है हापुड नगर मे ऐसा कोई स्थान नगर पालिका द्वारा निर्धारित नही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















