
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कासिफ पुत्र रिजवान और मेहताब पुत्र जमशेद निवासीगण आरिफपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।आपको बता दें कि आरोपियों पर आरोप है कि वह नाबालिक के साथ रेप की घटना में शामिल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और पीड़िता का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को बुधवार को कनिया रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है।




















