
परिवहन विभाग का एक्शन: नियमों की अनदेखी करने वाली 5 बसें सीज, 10 के चालान कट
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ में परिवहन विभाग ने अवैध रूप से चल रही और नियमों को ताक पर रखने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बसों को सीज कर दिया, जबकि 10 अन्य बसों का चालान काटा गया।
यह कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे और एआरएम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने जिले में अलग-अलग जगहों पर बसों को रोककर उनके परमिट, संचालन से जुड़े दस्तावेज और यात्रियों की संख्या की गहन जांच की। जांच के दौरान कई बसों में तय क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई पाई गईं, जबकि कुछ बसें बिना वैध परमिट या शर्तों का उल्लंघन कर चलती मिलीं।
कार्रवाई के साथ ही अधिकारियों ने सभी बस संचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















