
हापुड़: रेत से भरे डंपर ने करीब 8 गाड़ियों को मारी टक्कर
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक करीब 8 गाड़ियों को टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि डंपर तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान डंपर ने आगे चल रही गाड़ियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। देखते ही देखते डंपर ने करीब 8 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में वेगनआर, फोर्ड फिगो, ओल्टो समेत आठ गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। हाईवे पर मौजूद लोग अपने-अपने वाहनों से उतरकर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आए वाहनों में कितने लोग सवार थे। फिलहाल नगर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर हुए इस हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















