
तीन दिन में 60 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):”पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों के भीतर गंगा के जलस्तर में करीब 60 सेंटीमीटर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरिद्वार बैराज से 103219 और बिजनौर बैराज से 173045 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।”
“शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 197.20 सेंटीमीटर था, जो सोमवार तक बढ़कर 197.80 सेंटीमीटर पर पहुँच गया है। जलस्तर बढ़ने से जहाँ तटीय गांवों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है, वहीं आने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों पर भी असर पड़ता दिख रहा है।
प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। एसडीएम श्रीराम यादव ने गंगा किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और बताया कि हरिद्वार और बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।”
“प्रशासन ने इनायतपुर, नयागांव, अब्दुल्लापुर, कोथला, रामपुर, न्यामतपुर, आलमगीरपुर सहित आसपास के सभी तटीय गांवों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने साफ तौर पर अपील की है कि कोई भी व्यक्ति गंगा के पास न जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करे।”
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















