
कैंटर लूट के मामले में खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने 35 लाख रुपए के कपड़े लेकर जा रहे केंटर की लूट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने केंटर मालिक की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंटर मालिक मोहम्मद अशरफ पुत्र हुसैन बक्श निवासी नई बस्ती कस्बा नौगांबा सादात अमरोहा की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार सवार बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
केंटर मालिक मोहम्मद अशरफ ने बताया कि सोमवार की तड़के करीब 5:00 बजे उनका कैंटर जैकेट बनाने वाले थान का कपड़ा, जैकेट में लगाने वाली चैन, पैकिंग पिन्नी आदि सामान लेकर दिल्ली के गांधीनगर से अमरोहा जा रहा था। कैंटर में लाखों का माल लदा था। कैंटर को चालक शकील पुत्र इमाम बख्श निवासी मोहल्ला इस्लामनगर कस्बा थाना नौगांव सादात जनपद अमरोहा चला रहा था। केंटर मालिक का कहना है कि जैसे ही कैंटर बलवापुर से बृजघाट जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो कार सवार बदमाशों ने कैंटर के सामने गाड़ी लगा दी जिसमें से अज्ञात बदमाश उतरे और उन्होंने कैंटर चालक और दो हेल्परों पप्पू और सौरभ को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें अमरोहा के रहरा थाना के पास परहरा गांव के समीप फेंक दिया और कैंटर लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कैंटर मलिक मौके पर पहुंचे जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















