
सिकंदरपुर काकौड़ी में शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने निकाली बाइक व ट्रैक्टर रैली
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर युवाओं द्वारा बाइक रैली और ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में गांव के युवा और ग्रामीण शामिल हुए। युवाओं ने शहीद भगत सिंह के देश के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रैली का आयोजन राजेंद्र सिंह के सानिध्य में किया गया। बाइक और ट्रैक्टरों के साथ निकली रैली में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान युवाओं ने शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके देशप्रेम को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से शोभित, नकुल चौधरी और कपिल चौधरी सहित सेक्टर संयोजक सुधीर मौजूद रहे। इसके अलावा गांव के बड़ी संख्या में युवा और ग्रामवासी भी रैली में शामिल हुए।
युवाओं का कहना है कि शहीद भगत सिंह का जीवन आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी जयंती के अवसर पर रैली निकालकर युवाओं ने उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को नमन किया।
रैली के दौरान गांव का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया और शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















