
हापुड की डा.रानी तिवारी को मिला सम्मान
हापुड, वि(ehapurnews.com):डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मृति में शिक्षक कल्याण फाउंडेशन द्वारा एस. एस. वी. पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रानी तिवारी को 27 सितम्बर 2026 को दिल्ली में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया ।यह सम्मान उन्हें अखिल भारतीय सरकारी शिक्षक संघ के महासचिव श्री अजय वीर यादव ने प्रदान किया।
डाॅ रानी तिवारी सन् 2000 से एस.एस.वी. पीजी कॉलेज में कार्यरत हैं । अपने अध्यापन काल में इन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 74 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। साथ ही 72 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग किया है ।अब तक इनकी दो पुस्तकें एवं 59 शोध पत्र प्रकाशित हो चुकी है । इस उपलब्धि के लिए संस्था द्वारा इन्हें कल शिक्षक सदन ,सूरजमल विहार ,दिल्ली में सम्मानित किया गया। डाॅ. रानी तिवारी की इस उपलब्धि पर शहर के शिक्षाविदों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















