
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 100 किलो चीज नष्ट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने विभिन्न डेयरियों का निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान ग्राम सदरपुर, गढ़मुक्तेश्वर स्थित विशाल डेयरी में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी करीब 100 किलोग्राम चीज मिली। खाद्य सुरक्षा टीम ने इसे असुरक्षित पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया। नष्ट की गई चीज की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
टीम ने डेयरी से पनीर, मक्खन और चीज के एक-एक नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहीं, ग्राम कटीरा जाफराबाद स्थित राजकुमार डेयरी से घी का नमूना संग्रहित किया गया।
अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















