
हापुड़ में बंदरों का आतंक, अधिवक्ता अनिल आज़ाद पर किया हमला; CCTV में कैद हुई घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी में बंदरों के आतंक का एक मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर खड़े सपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता अनिल आजाद पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि अनिल आजाद अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी एक बंदर अचानक उनकी ओर झपटा। उन्होंने किसी तरह सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में बंदरों के आतंक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में डर बना हुआ है।
मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट न लगे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















