
महिला ने सिपाही पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न व सर्विस पिस्टल से जान से मारने की धमकी देने का आरोप, छह पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिवानी शर्मा पत्नी शिवम शर्मा निवासी ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर सिंभावली की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति शिवम शर्मा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा, ससुर चंद्रशेखर शर्मा, सास लता शर्मा, जेठ अंबुज उर्फ राहुल शर्मा, जेठानी सविता शर्मा और जेठानी शैली शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि 28 फरवरी 2019 को उसकी शादी शिवम शर्मा के साथ हुई थी। उसका पति शिवम शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है जो वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बागपत के गनर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि शादी में उसके माता-पिता ने 35 लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अतिरिक्त दहेज की मांग की। लगातार उसे धमकाता। बताया जा रहा है कि शिवम शर्मा ने पीड़िता के भाई, भाभी को सर्विस पिस्टल से जान से मारने की धमकी भी दी। 6 दिसंबर 2025 को शिवम ने महिला व उसके बच्चों को पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता मायके में रह रही है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने कई बार अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















