
👁 5 views Views
गढ़मुक्तेश्वर में निकली भव्य कलश यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने पूजन के बाद सिर पर कलश धारण किया और बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण किया और कथा स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने अपने-अपने कलश व्यास गद्दी के समक्ष स्थापित कर दिए। कथा स्थल नक्का कुआं मंदिर गढ़मुक्तेश्वर है।
कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास जी महाराज प्रतिदिन भक्तों को श्रीमद् भागवत का रसपान कराएंगे। कथा आयोजक पंडित विनोद शर्मा ने बताया की कथा 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















