
नागरिकों की सुरक्षा, अपराधियों पर नकेल प्राथमिकता: एएसपी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा व अपराधियों पर नकेल डालना उनकी प्राथमिकता है। पीड़ितों की फरियाद को सुनना तथा निष्पक्षता के साथ जांच करके पीड़ित को न्याय दिलाना भी उनकी प्रमुखता है। जनपद में रात्रि गश्त बढ़ाना, बैंक के आसपास चेकिंग बढ़ाना तथा पुराने व शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वह नाबालिकों के हाथ में वाहन बिल्कुल ना दे, ट्रिपल सवारी से बचे और ट्रैफिक रूल का पालन करें, इसी में सभी की भलाई है। ई हापुड़ न्यूज़ के संवाददाता संजय कश्यप ने अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर खास बातचीत की है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















