
यूपीपीसीएस-2025 के मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों हेतु मॉक इंटरव्यू का आयोजन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राजकीय आई०ए०एस०/पी०सी०एस० कोचिंग केन्द्र, निजामपुर, हापुड़ में यूपीपीसीएस-2025 के मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों हेतु मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार के वातावरण से परिचित कराते हुए उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल, समसामयिक विषयों की समझ एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण का परीक्षण तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
मॉक इंटरव्यू पैनल में श्री मो० मुश्ताक अहमद (केन्द्र प्रभारी), श्री श्याम सिंह (सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी), सुश्री एकता चौहान (असिस्टेंट प्रोफेसर), श्री किशन शाक्य (भूतपूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य) एवं डॉ. अंशु सौम (मनोचिकित्सक, जिला चिकित्सालय, हापुड़) सम्मिलित रहे।
विशेषज्ञ पैनल द्वारा अभ्यर्थियों से शैक्षिक एवं व्यक्तिगत परिचय, अभिरुचियों, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश से संबंधित विषयों एवं प्रशासनिक परिस्थितियों पर प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों को आत्मविश्वास, संयम, स्पष्ट अभिव्यक्ति एवं तथ्यपरक उत्तर देने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।
संस्थान द्वारा आयोजित इस मॉक इंटरव्यू से अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का व्यावहारिक मूल्यां करने तथा आगामी साक्षात्कार के लिए अपनी तैयारी को और प्रभावी बनाने का अवसर प्राप्त हुआ।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















