
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): आगामी 15 नवम्बर 2026 को आगरा में होने वाले विशाल दलित सम्मेलन की रूपरेखा और तैयारी को लेकर हापुड़ की मेरठ हापुड़ रोड पर समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारी संख्या में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मानित कार्यकर्ता एवं सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन रहे। रामजी लाल सुमन ने कहा कि पार्टी के सभी साथियों को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा और समाज के सभी उपेक्षित वर्गों विशेषकर पिछड़ों दलितों एवं अल्पसंख्यकों यानी पीडीए को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आगामी दलित सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है और इसके लिए जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना हम सबका मुख्य कर्तव्य है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















