
सेवा और शिक्षा के नए संकल्पों के साथ संपन्न हुई Lions Club हापुड़ की 57वीं इंस्टालेशन सेरेमनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। Lions Club Hapur की 57वीं Installation Ceremony 22 सितंबर को मनोहर हेरिटेज में “Compassion in Action” की भावना के साथ भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। समारोह की विशेषता यह रही कि पदग्रहण के इस अवसर को क्लब ने केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए “सेवा को समर्पित एक यादगार दिवस” के रूप में मनाया और अनेक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान किया।
समारोह के Chief Guest PMJF Ln. CA विनय मित्तल, International Director ने Lions की सेवा परंपरा, आपसी विश्वास और समर्पण को संगठन की वास्तविक शक्ति बताते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाने के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में Inaugural Officer PMJF Ln. CA आदित्य गुप्ता, Keynote Speaker PMJF Ln. पंकज बिजलवान, Guest of Honour PMJF Ln. डॉ. विनय सिसोदिया, Installation Officer PMJF Ln. नवनीत अग्रवाल तथा Induction Officer PMJF Ln. गिरिराज माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की Installation तथा नए सदस्यों की Induction Ceremony विधिवत संपन्न कराई गई।
समारोह का प्रमुख आकर्षण क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्य रहे। जरूरतमंदों को साइकिल, सिलाई मशीनें तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष साइकिल प्रदान की गईं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिव पाठशाला को पंखे उपलब्ध कराए गए तथा जरूरतमंद विद्यालयों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया।
Installation Chairman MJF Ln. सचिन सिंघल (SM) ने घोषणा की कि Lions Club Hapur के सौजन्य से आवश्यकता के अनुसार किसी जरूरतमंद विद्यालय में एक आधुनिक Smart Class बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं को बढ़ावा देना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा और भविष्य में भी आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक संस्थानों को सहयोग प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।
इसके साथ ही क्लब के स्थायी सेवा प्रकल्प Lions प्याऊ Project को और विस्तार देने की घोषणा की गई। शहर में आवश्यकता वाले स्थानों पर प्याऊ की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
क्लब के वरिष्ठ एवं अति विशिष्ट सदस्य Ln. विजय गोयल ने Lions Club Hapur द्वारा संचालित 10 से अधिक स्थायी एवं नियमित सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए क्लब की गौरवशाली सेवा यात्रा को रेखांकित किया।
निवर्तमान अध्यक्ष Ln. अशोक चौकड़ियात एवं Ln. प्रणव आर्य ने अपने कार्यकाल के दौरान वर्षभर में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।
नई कार्यकारिणी में Ln. राजीव कुमार सिंघल ने President, Ln. सौरभ अग्रवाल ‘गोविंद’ ने Secretary तथा Ln. आदित्य गोयल ने Treasurer का दायित्व संभाला। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष में क्लब के स्थायी सेवा प्रकल्पों को और मजबूत करने के साथ शिक्षा एवं जनसेवा के नए प्रकल्प शुरू करने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह में अग्रवाल महासभा के चुनाव में निर्वाचित नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी Lions Club Hapur की ओर से अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष Ln. अतुल चौकड़ियात, सचिव विमेश गोयल, उपप्रधान राजेंद्र अग्रवाल, अरुण जिंदल तथा हिमांशु गोयल सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इसके साथ ही हापुड़ के अन्य 12 Lions Clubs के Presidents, Secretaries एवं Treasurers का भी अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह को व्यापक स्वरूप प्रदान किया और Lions परिवार के बीच आपसी सहयोग एवं एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान Lions Club Hapur के गौरव स्वर्गीय PMJF Ln. मुकेश गोयल (PDG) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्लब एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके द्वारा स्थापित सेवा मूल्यों एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन Master of Ceremony MJF Ln. प्रदीप कुमार गुप्ता ने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया।
समारोह में Lions Club Hapur के सदस्यों के साथ हापुड़ के लगभग 13 Lions Clubs के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर Ln. विजय गोयल, Ln. आनंद आर्य, Ln. राजेंद्र अग्रवाल, Ln. अशोक गुप्ता, Ln. प्रमोद गर्ग, Ln. विपिन गुप्ता, Ln. अशोक चौकड़ियात, Ln. अजय मित्तल, Ln. नील कमल कोहली, Ln. अतुल गोयल, Ln. अतुल गुप्ता, Ln. अशोक सर्राफ, Ln. विकास अग्रवाल, Ln. अनिल अग्रवाल, Ln. संजीव गोयल, Ln. दुष्यंत बंसल, Ln. सुभाष, Ln. अतुल चौकड़ियात, Ln. अभिषेक मित्तल, Ln. ध्रुव गुप्ता, अखिलेश गर्ग, अनुज जैन, Ln. अजय अग्रवाल, Ln. अमित कृष्णा, CA Ln. अनिल गुप्ता ‘टीटू जी’, Ln. अशोक माहेश्वरी, Ln. चक्रवर्ती गर्ग, Ln. धीरज गर्ग, Ln. हर्षित अग्रवाल, Ln. जितेंद्र माहेश्वरी, Ln. प्रशांत मित्तल, Ln. पुनीत मित्तल, Ln. प्रशांत अग्रवाल, Ln. राकेश गर्ग, Ln. रमन मित्तल, Ln. रविंद्र गर्ग, Ln. शरद गर्ग, Ln. सुरेश गुप्ता, Ln. सुबोध आर्य, सुमित कंसल, अभिषेक गोयल तथा विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त नगर पालिका चेयरमैन श्रीपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार बबली, विनोद गुप्ता तथा मनोज गोयल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के कवरेज के लिए बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
समारोह में सेवा, शिक्षा, सामाजिक सम्मान और नेतृत्व का सुंदर समन्वय देखने को मिला। Lions Club Hapur ने “Compassion in Action” की भावना को वास्तविक सेवा कार्यों से जोड़ते हुए नए सेवा संकल्पों के साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाने और शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार का संदेश दिया।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















