
दो युवको को ट्रक से कुचल कर मारने का आरोपी ट्रक चालक दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर ट्रक के नीचे कुचलकर गैर-इरादतन हत्या करने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है।आरोपी जनपद मथुरा के थाना राया के गांव ककरेटिया का बबलू है।
जानकारी के अनुसार ट्रक जैसे ही मंगलवार की रात रिलायंस रोड पर पहुंचा तो उसने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। तीनों ही बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गए। हादसे में गांव खेड़ा निवासी 25 वर्षीय दीपक, 30 वर्षीय सोनू बुरी तरह घायल हो गए जिनकी मौत हो गई। हादसे में गाजियाबाद के सर्वोदय नगर निवासी 19 वर्षीय आकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैदल यात्री भी हादसे की चपेट में आ गया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















