
Photo: Library
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर की दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘श्री रामलीला महोत्सव’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। श्री रामलीला समिति हापुड़ ने महोत्सव के भूमि पूजन की तारीख में संशोधन किया है। पहले जहां भूमि पूजन 4 अक्टूबर को प्रस्तावित था, वहीं अब यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला की तैयारियों को समय पर पूरा करने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से तिथि में यह बदलाव किया गया है। अब 25 सितंबर को रामलीला मैदान स्थित श्री राम पंचवटी मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों और पूर्ण विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न होगा। इस पूजन के साथ ही भगवान श्री राम की आराधना की जाएगी और रामलीला महोत्सव की तैयारियों को और अधिक गति दी जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















