
धौलाना में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो पकड़ा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक कानूनगो को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम कानूनगो को लेकर थाने पहुंची, जहां मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने की शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम द्वारा कानूनगो को पकड़ने के बाद संबंधित थाने में पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही रिश्वत से जुड़े मामले में अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















