
श्यामपुर जट्ट से हापुड़ के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा शुरू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): सिंभावली ब्लॉक के गांव श्यामपुर जट्ट से किठौर होते हुए हापुड़ के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंधु और एआरएम लक्ष्मण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से श्यामपुर जट्ट समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हापुड़ आने-जाने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों, न्यायालय, जिला चिकित्सालय सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निजी वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा पर निर्भरता कम होगी। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम मानी जा रही है।
एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बस सुबह 8:30 बजे गांव से चलेगी जो किठौर होते हुए 10:00 बजे तक हापुड़ पहुंचेगी और शाम 5:00 बजे हापुड़ से बस सेवा गांव के लिए चलेगी। फिलहाल इस योजना के तहत 15 बसें प्राप्त हुई है। शीघ्र ही छह नई बसें मिलने वाली है जिससे बसों की संख्या 21 हो जाएगी।
बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर प्राइवेट यूनियन हापुड़ के सेक्रेटरी वहाब चौधरी, बस संचालक अकरम चौधरी, कार्यालय प्रबंधक भरत शर्मा, विशाल शर्मा, यमन, सुदेश, भारत सिंह, मनोज कुमार, अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















