
हापुड़ के मोहम्मद याहिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया परचम, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर जीत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने बाजार निवासी मोहम्मद याहिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर हापुड़ का नाम रोशन किया है। मोहम्मद याहिया कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़े हैं और उन्होंने कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
मोहम्मद याहिया, अयाज अहमद के पुत्र हैं और वर्तमान में जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में बी.कॉम (ऑनर्स) तृतीय वर्ष के छात्र हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय मोहम्मद याहिया ने चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की।
उनकी इस जीत के बाद हापुड़ के पुराने बाजार क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। परिजनों, परिचितों और समर्थकों ने मोहम्मद याहिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















