
नेत्र जांच शिविर का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरु नानक स्कूल में बच्चों के लिए नेत्र जांच का शिविर लगाया गया जिसमें वेदांता आई केअर टीम द्वारा आई चेकअप मशीनों से सुसज्जित वैन के द्वारा आयोजित किया गया। यह विशेष नेत्र जांच सुविधा से बच्चों में असमय नेत्र संबंधी रोग, आंखों की लाली, खुशकी और कक्षा में दृष्टि संबंधी समस्याओं का कारण और निवारण को ध्यान में रखते हुए की गई।
क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन के निर्देशन में इस कार्य को रूप दिया गया। बच्चों को इसकी विशेष जानकारी दी गई कि विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष तौर पर स्वस्थ आंखों का होना कितना जरूरी है सब बच्चों को समझाया गया कि हम स्क्रीन टाइम को कम रखें क्योंकि बहुत सारे बच्चों में आंखों का सूखापन और कमजोरी देखी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रूप से यह भी बताया क्या की कौन से भोज्य पदार्थ हमारी आंखों के स्वास्थ्य लिए इसी उपयोगी हैं। साथ-साथ जिन बच्चों में कि कोई विशेष कमी बताई जाएगी उसके लिए क्लब की तरफ से यथा उचित सहयोग भी किया जाएगा।
क्लब एडिटर डॉ पूनम ग्रोवर के साथ क्लब आइसो अलका बंसल की उपस्थिति में विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं व प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया गया। वहीं उपस्थित सथानिय जनसेवक पुलिसकर्मियों ने भी इस सुविधा का लाभ लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



















