
हापुड़ के ततारपुर में घर में निकला साढ़े चार फीट लंबा वॉटर स्नेक, वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब होली चौक के पास हरजीत के घर में करीब साढ़े चार फीट लंबा वॉटर स्नेक निकल आया। सांप को घर में देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलने के बाद वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वनकर्मी ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















