हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): डीए बहाल करो इस hastag के साथ यूटेक पेंशन वाली मंच उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को ट्विटर पर एक अभियान चलाया।
यूटेक जिला संयोजक डॉ. देवपाल सिंह राणा ने बताया कि महंगाई भत्ता बहाल करने के इस अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत के कई राज्यों के शिक्षकों व कर्मचारियों व अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर ट्विटर अभियान में अपनी सक्रियता दर्ज कराई।
जिला आईटी प्रभारी देवमणि सिंह ने बताया कि ट्विटर अभियान के दौरान डीए बहाल करो टैग ने 2,40,000 के साथ 3:00 बजे तक नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा था।
यूनिक टीचर्स इंप्लाइज कमेटी हापुड़ के जिला संरक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री तक यह संदेश पहुंचाया कि कोरोना वारियर्स शिक्षकों ,कर्मचारियों व अधिकारियों को इस बढ़ती हुई महंगाई से निजात दिलाने और डीए बहाल करने का समय आ गया है।
मीडिया प्रभारी जेपी सेठ ने बताया कि इस अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों व अन्य प्रदेशों के सरकारी कर्मचारियों ने ट्वीटर अभियान को मुकाम पर पहुंचाने में सहयोग दिया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरल एव मंत्री राघवेंद्र प्रताप ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941
























