
जनपद हापुड़ में बदला मौसम का मिजाज, जगह-जगह पड़े ओले
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और ओलावृष्टि शुरू हो गई। अनुमान है की मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आपको बताते चले कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है जिन्हें बुखार, जुकाम, गले में खराश आदि की शिकायतें हो रही हैं।
पिछले कुछ दिनों से हापुड़ में बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया था। अक्टूबर के महीने में भी तापमान अधिक होने से लोगों के पसीने छूट रहे थे। हालांकि बीच में कुछ दिन हुई बारिश से लोगों को सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का एहसास हुआ था। अब एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली आदि क्षेत्रों में तो ओले पड़े। संभावना है कि मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















