
नकली खाद निर्माण भवन के मालिक की पुलिस को तलाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि विभाग के अफसरों ने एक सप्ताह पहले जिस भवन में नकली खाद व पोटाश के कारखाने का भंडाफोड़ किया था अब पुलिस उस भवन का पता लगा रही है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने विभागीय टीम, पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 3 अक्टूबर को रामपुर रोड पर एक बड़े अहाता परिसर में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली खाद व पोटाश का भंडार पकड़ा था और मौके से सामान, खाली वारदाना, सिलाई मशीन आदि मिला था।
जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस रिपोर्ट में अज्ञात भवन मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपील की है कि अवैध उर्वरक निर्माण वाले परिसर के मालिक व अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक पूर्वक पुलिस कार्रवाई करें।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















