
हापुड़: जानिए आपके यहां कब पधारेंगी मां चंडी महारानी, जानिए प्रभात फेरी का रूट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी सेवा समिति की ओर से 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक नौ दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 5 बजे श्री चंडी धाम से पालकी यात्रा शुरू होगी।
11 अक्टूबर, रविवार: श्री चंडी धाम से मीनाक्षी रोड, देवीपुरा, नवज्योति कॉलोनी होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
12 अक्टूबर, सोमवार: श्री चंडी धाम से मेरठ गेट पुलिस चौकी, बराही चौक, खारीकुआं, ब्रह्मनान, तगासराय चौक, अयोध्यापुरी होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
13 अक्टूबर, मंगलवार: श्री चंडी धाम से प्याऊ वाली गली, बड़ी मंडी, बाजार बजाजा, बूरा बाजार, कोठी गेट पुलिस चौकी, जैनलोक, माता मोहल्ला होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
14 अक्टूबर, बुधवार: श्री चंडी धाम से इंद्रलोक कॉलोनी, जे.के. कॉलोनी, टी.एस.एस. स्कूल होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
15 अक्टूबर, गुरुवार: श्री चंडी धाम से अशोक कॉलोनी, शांति विहार (बाहर), आर्य नगर होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
16 अक्टूबर, शुक्रवार: श्री चंडी धाम से सत्तीवाड़ा, कृष्णा गली, जवाहर गंज, दादाबाड़ी होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
17 अक्टूबर, शनिवार: श्री चंडी धाम से स्वर्ण आश्रम रोड, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, बड़े मिनीलैंड स्कूल, छोटे मिनीलैंड स्कूल, शिवपुरी होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
18 अक्टूबर, रविवार: श्री चंडी धाम से श्रीनगर, पटेल नगर होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम।
19 अक्टूबर, सोमवार: श्री चंडी धाम से राधापुरी, विवेक विहार होते हुए श्री नवदुर्गा मंदिर, फ्री गंज रोड पर प्रभात फेरी का समापन होगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















