
सिंभावली स्थित होटल ड्रीम पैलेस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, अवैध होटलों को बंद कराने की मांग
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित होटल ड्रीम पैलेस में नाबालिगा के साथ हुए गैंगरेप से लोगों में नाराजगी है। ऐसे में उन्होंने सोमवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सिर्फ ड्रीम पैलेस ही नहीं बल्कि क्षेत्र में चल रहे अन्य होटलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के प्रदेश सचिव कुलदीप चौहान ने बताया कि जनपद हापुड़ में अवैध होटल की बाढ़ सी आ गई है। इन होटलों के खिलाफ कार्रवाई कर इन्हे बंद करना चाहिए। साथ ही हाल ही में सिंभावली क्षेत्र में स्थित होटल ड्रीम पैलेस में नाबालिगा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आखिर नाबालिगा को कैसे भीतर प्रवेश दिया गया? यह भी प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और अवैध होटलों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















