
हापुड़ के श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से हरिद्वार जा सकेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे ने वात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार से जबलपुर जाने वाले एक जोड़ा साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इससे गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगी।
रेलवे ने जबलपुर से ग्वालियर, आगरा, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ, रुड़की होते हुए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इस स्पेशल ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिला है। नौ अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे यहां आएगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद यहां से रवाना होगी। उधर हरिद्वार से जबलपुर के लिए नौ अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा और रात को आठ बजकर दस मिनट पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद बुलंदशहर की ओर रवाना होगी। जबलपुर से हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। मुरादाबाद मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को चलकर शुक्रवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी ।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















