
फकीरा चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा व आरिफ अली चौधरी को प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मनोनीत होने पर दी बधाई
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): (हापुड़) समाजवादी पार्टी ने जनपद हापुड़ में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए फकीरा चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा और आरिफ अली चौधरी को प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा के पद पर मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व मे दोनों पदाधिकारियो का जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय बुलंदशहर रोड हापुड़ पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत हेतु एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें तेजपाल प्रमुख अय्यूब सिद्दीकी बिलाल सैफी फकीरा चौधरी मोहसिन सलमानी राजेश यादव अब्दुल चौधरी फारूक मलिक आस मोहम्मद रेशमा यादव साजिद बैठ ऋषभ तोमर आदेश गोस्वामी अमित शर्मा आदि अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















