
कुंवरपाल की मौत का मामला, परिजनों का दावा, “उत्पीड़न से परेशान था मृतक”
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर में एक व्यक्ति की लाश रविवार को खेतों में मिली जिससे परिजनों में कोहरा मच गया। मृतक के पुत्र अंशुल कुमार का आरोप है कि उसके पिता पर लगातार कुछ लोगों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा था जिससे आहत होकर उसके पिता ने कदम उठाया। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
आपको बता दें कि गांव मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार की सुबह खेतों में कुंवरपाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया जिससे शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र का कहना है कि उसके पिता शनिवार को गए थे जो वापस नहीं लौटे। उनका फोन भी बंद आ रहा था। रविवार को उनकी लाश मिलने से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के पुत्र का कहना है कि कुछ लोगों ने उसके पिता पर जबरन उपचार करने का दबाव बनाया। इसके बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई। उसकी मौत होने के बाद मृतक के परिजन उसके पिता से पैसे मांग रहे थे। लगातार दबाव बना रहे थे। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















