
गढ़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अठसैनी गांव के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
हादसे में किसी अज्ञात वाहन ने हाईवे से गुजर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, रात लगभग 12:30 बजे पुलिस को हादसे की खबर मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है।”
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















