
हापुड़ के माहेश्वरी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर स्थित माहेश्वरी मंदिर में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और राधा रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर झांकियां ने सभी का मन मोह लिया। भजनों पर नृत्य कर कलाकारों ने सभी को भक्ति के रस में डुबो दिया।
राधा अष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से राधा रानी का स्मरण किया। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर दीपक सोनी, पीयूष सोनी, तुषार अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने राधा रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















