
घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के न्यू गांधी बिहार में युवक पर लाठी-डंडों और लोहे के सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित रितिक के मुताबिक, वह 18 सितंबर की शाम पेंट का काम देखने गया था। लौटते समय बालाजी मंदिर के पास राजपाल व सत्ते पुत्रगण नन्हें, दीपु और विक्की पुत्रगण राजपाल निवासीगण न्यू गांधी विहार हापुड़ ने पीछे से हमला कर दिया जिससे पीड़ित घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर पर लाठी डंडे और लोहे के सरिए से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। सिर पर कई वार किए और जान से मारने की धमकी दी। घायल होने के बाद वह जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की बहन को फोन पर भी धमकी देने का आरोप है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















