
👁 6 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पिलखुवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद दिग्विजय सिसोदिया ने मोहल्ला मंडी स्थित सुंदर सुनार वाली गली में आयोजित गणपति पूजा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से भी उनकी मुलाकात हुई। पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया का सम्मान भी किया।




















