
हापुड़, सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com): हापुड के तोषनीवाल परिवार द्वारा गत दिनों जूनियर कक्षाओं के बच्चों के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के शिव बाल मंदिर महेशपुरी सैनी नगर के परिणाम शनिवार को विद्यालय में घोषित किये गये।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं विशिष्ट अतिथि इंजी० शौर्य तोषनीवाल एवं करिश्मा तोषनीवाल रहे। विद्यालय प्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता आयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल होने पर एक अच्छा प्रयास बताते हुए बधाई दी । इस वर्ष जूनियर कक्षाओं की इस प्रतियोगिता में प्राइमरी कक्षाओं के भी कुछ बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और परिणाम में तृतीय कक्षा की अवनी ने दूसरा स्थान प्राप्त भी किया।
इंजी शौर्य तोषनीवाल ने बच्चों को बताया कि इस उम्र में अपने छोटे छोटे कार्य जैसे अपने जूते के फीते स्वयं बांधना, अपना बस्ता स्वयं लगाना आदि कार्य अपने आप करने से एक बेहतर भविष्य के आधार का निर्माण होता है।
प्रतियोगिता के घोषित परिणाम के अनुसार प्रथम स्थान पर छठी कक्षा की अनु शर्मा रही, द्वितीय स्थान तीसरी कक्षा की अवनी ने पाया। तृतीय स्थान सातवीं कक्षा की माही कश्यप, चतुर्थ स्थान पर मोहित तथा पंचम स्थान पर शिवन्या सैनी एवं लक्षिता सिंह रही।कार्यक्रम में पूजा सक्सेना,मुस्कान सैफी तथा अध्यापक तुषार, विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह उपस्थित थे।




















