
👁 17 views Views
चेकिंग के दौरान 18 पुराने वाहनों को अधिकृत RVSF केंद्रों को सौंपा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस और अधिकृत आरवीएसएफ के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में End of Life (EOL) वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान 18 पुराने वाहनों को अधिकृत RVSF केंद्रों को सौंपा गया।
परिवहन विभाग के मुताबिक, एनसीआर में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर पर स्क्रैप कराकर सरकार की योजना का लाभ उठाएं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















