
खाद्य प्रसंस्करण में प्रशिक्षण लें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित राजकीय फल संरक्षण केन्द्र आधारा विकास हापुड के द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता प्रशिक्षण जिले की ।। न्याय पंचायत पर किया जाना है, इसके लिये प्रत्यके न्याय पंचायत पर 30 प्रशिक्षार्थी होना आवश्यक है, प्रशिक्षार्थी की आयु 18 वर्ष होनी चाहिये इसके साथ ही एक मासिय कुकरी बेकरी प्रशिक्षण हेतु 30 प्रशिक्षार्थियों को 01 माह का प्रशिक्षण केन्द्र पर दिया जायेगा इस प्रशिक्षण में युवक युवतियों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिये। इसके साथ केन्द्र पर 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिये प्रशिक्षण राजकीय फल संरक्षण केन्द्र केन्द्र आवास विकास हापुड पर दिया जायेगा, जिसमें प्रशिक्षार्थी की आयु 18 वर्ष होनी चाहिये, इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वाले इच्छुक युवक युवतियां खुले कार्य दिवस में प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र आवास विकास हापुड से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते है। इस प्रशिक्षण में पहले आओ पहले पाओ के सिद्वान्त पर लागू होगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















