
छत पर खेलते समय मासूम नीचे गिरकर हुआ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली: थाना क्षेत्र के वैठ गांव में बुधवार शाम छत पर खेल रहा छह वर्षीय बच्चा अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्चे को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
गांव के फरमान के अनुसार उनका छह वर्षीय बेटा हसन बुधवार शाम घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक वह छत से नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्चा घर के बराबर बने मकान की छत पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















