
दुकान का ताला टूटा मिला, हजारों रुपये का सामान गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ के लुहारी गांव निवासी साजिद करीमपुर चौराहे के वैठ मार्ग पर दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम उनके पिता इकरामुद्दीन की अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह दुकान बंद कर उन्हें दवा दिलाने चले गए।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कई सामान गायब थे। दुकान में रखे करीब तीन हजार रुपये भी नहीं मिले।
दुकानदार के मुताबिक चोरी की इस घटना में लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा करने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। थाना अध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















