
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविरों में रही सहभागिता
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। भाजपा हाई कमान ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर सेवा दिवस और सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का यह सफर समर्पण, प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से भरा है। एक माह तक गली-गली, मोहल्ले मोहल्ले, गांव गांव तक चलने वाले अभियान के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों और निर्धन व असहाय लोगों, किसानों, महिलाओं और नौजवानों की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाओं से अवगत भाजपाई कराएगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद हापुड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर तथा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और फल वितरित किए। इन शिविरों में लोगों ने उपस्थित होकर बड़ी तादात में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि शिविर जन सहभागिता पर्याप्त संख्या में रही। भाजपा का लक्ष्य क्षेत्र यूनिट रक्त एकत्र करना है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















