
बाबूगढ़: मिट्टी खनन से लेकर भराव तक के मानकों की जांच की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में पुलिस लाइन के पास नए हाईवे के आसपास धड़ल्ले से मिट्टी का खनन और भराव किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिट्टी खनन और भराव की इस प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है।
तस्वीरों में खेतों से मिट्टी निकालने और हाईवे के आसपास भराव किए जाने का काम दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि खेतों से मिट्टी का खनन करने के बाद इसी मिट्टी का इस्तेमाल भराव के लिए किया जा रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर खेतों से मिट्टी निकालने की अनुमति किस आधार पर दी गई है? क्या खनन और भराव के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है? और क्या संबंधित विभाग की ओर से इसकी निगरानी की जा रही है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से मिट्टी का खनन और भराव चल रहा है, उससे नियमों की अनदेखी की आशंका है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कराकर नियमों के अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















