
आपातकालीन किसान समीक्षा बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्राम लालपुर, जनपद हापुड़ में एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में आपातकालीन किसान समीक्षा बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।पंचायत की अध्यक्षता हापुड़ के वरिष्ठ किसान नेता बाबा कमाल सिंह ने की, जबकि संचालन संदीप चौधरी द्वारा किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं संगठन से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान किसानों ने किसान एवं मजदूरों के मुद्दों को लेकर संगठन की सक्रियता और एकलव्य सिंह सहारा के कार्यों पर चर्चा करते हुए भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन का किसी राजनीतिक दल से न कोई गठबंधन है और न ही विरोध। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी मतदान कर सकता है, लेकिन किसान, मजदूर और नौजवानों के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करने का कार्य जरूर करें।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी चुनाव के दौरान जनता के बीच आते हैं, लेकिन किसानों और ग्रामीणों की रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पूरे वर्ष संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में चाहे कोई भी राजनीतिक दल सत्ता में आए, भारतीय किसान यूनियन सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं जनसमस्याओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि हापुड़ के किसान चीनी मिलों के भुगतान, आलू की खेती से जुड़ी एग्रीमेंट कंपनियों के भुगतान और खादर क्षेत्र में हर वर्ष आने वाली बाढ़ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों से जुड़ी शिकायतों, चोरी, आपसी विवादों तथा जातिगत टिप्पणियों जैसी समस्याओं को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष की तैयारी करनी होगी। गांव-गांव संगठन का विस्तार करना होगा और किसानों के नाम पर सक्रिय दलालों के खिलाफ भी मजबूती से आवाज उठानी होगी।
उन्होंने बताया कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों और संघर्ष की दिशा में 17 सितंबर 2026 को मुजफ्फरनगर में होने वाली मासिक पंचायत से अगले चरण की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान भवेंद्र सिसोदिया विनय बाना शाहरुख प्रधान पोदन प्रधान ममता शर्मा शेखर चौधरी राजकुमार त्यागी टीटू त्यागी पवन चौधरी देविंदर सिंह सुनील गुर्जर मोहम्मद साजिद उज्वल सिरोही ऋषित सिद्धू आमिर ख़ान आदि रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















