
पांच मासूम और एक मां की मौत पर एक्शन, पीएचसी बक्सर की स्टाफ नर्स हटाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के हिम्मतपुर गांव में महज 10 दिनों के भीतर 5 नवजात शिशुओं और एक प्रसूता की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी त्रासदी के बाद अब जाकर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएचसी बक्सर की एक स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, वहीं पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है।”
“आपको बता दें कि हिम्मतपुर गांव के कारी कमाल साहब की पत्नी बुशरा की 11 सितंबर को प्रसव के दौरान नवजात समेत मौत हो गई थी। इसके अलावा अमित की पत्नी गीता, अरमान की पत्नी मनतशा, फिरोज तोमर और अफसर की पत्नि के नवजात शिशुओं की भी प्रसव के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही और मनमानी की वजह से उन्होंने अपने अपनों को खोया है।”
“मामले की जांच के लिए उच्च स्तर से टीम गठित की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संबंधित स्टाफ नर्स को हटा दिया गया है।”
“ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मचारियों की तानाशाही के कारण यह नौबत आई। अब सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ एक नर्स को हटा देने से उन परिवारों का दर्द कम हो पाएगा जिन्होंने अपनों को खोया है? क्या जांच टीम दोषियों पर ठोस कार्रवाई करेगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा?
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















